शख्स ने पुणे में बिना मास्क बाइक चलाने पर जुर्माना लगाने वाले पुलिसकर्मी पर फेंका जूता
पुणे (महाराष्ट्र) में मास्क पहने बिना बाइक चलाने पर ₹200 का चालान काटने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जूता फेंकने को लेकर एक बाइकर गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, बाइकर ने पुलिसकर्मी से गाली-गलौज की और पुलिस पर नागरिकों को परेशान करने का आरोप लगाकर मास्क पहनने से इनकार किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।