शख्स ने भाई के साथ संपत्ति विवाद को लेकर मुंबई में विधानभवन के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास
उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) के 55-वर्षीय व्यक्ति ने अपने भाई के साथ चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर मंगलवार को मुंबई में विधानभवन के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया। उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, व्यक्ति की पहचान सुभाष भानुदास देशमुख के रूप में हुई है और वह 15-20% झुलस गया है। व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत अब स्थिर है।