शख्स ने मटन की थैली लेकर भागने पर एमपी में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, हुआ गिरफ्तार
इंदौर (मध्य प्रदेश) में कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने 40-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, एक कुत्ता रविवार रात को जगदीश चौहान उर्फ ठाकुर के घर में रखी मटन की थैली मुंह में दबाकर भाग गया और चौहान ने इसके बाद कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।