शख्स ने मलाशय में छिपाया ₹42 लाख का गोल्ड पेस्ट, इंफाल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

सीआईएसएफ ने सोमवार को इंफाल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 900 ग्राम से अधिक के ₹42 लाख मूल्य के गोल्ड पेस्ट के 4 पैकेट ज़ब्त किए। यात्री पर संदेह होने पर सीआईएसएफ जवान उसे मेडिकल जांच के लिए ले गए थे और एक्स-रे से खुलासा हुआ कि उसने मलाशय में गोल्ड पेस्ट छिपाकर रखा था।