शख्स ने मुंबई में महिला डॉक्टर के साथ चलती ट्रेन में की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव में चलती ट्रेन में एक 26-वर्षीय महिला डॉक्टर से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, महिला को लगा कि आरोपी ने पहले उसे गलती से छुआ है लेकिन उसके दोबारा ऐसा करने पर महिला ने शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ा।