शख्स ने मेरे साथ आने का कहकर होटल में खाया खाना, उसका बिल मुझे मिला: आईपीएस अफसर
ओडिशा के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने ट्वीट कर एक रेस्टोरेंट में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की घटना शेयर की है। उन्होंने कहा, "एक डोसे का ऑर्डर दिया था, बिल दो डोसे का मिला...वेटर ने बताया कि मेरी बगल वाली सीट पर बैठे शख्स ने यह कहकर डोसा लिया कि वह मेरे साथ है...बिल आने तक वह जा चुका था।"