शख्स ने यूएस में हाईवे पर डिलीवरी में की पत्नी की मदद, चार्जर से बांधी बच्ची की अम्बिलिकल कॉर्ड
अमेरिका में एक महिला ने हाल ही में हाईवे के किनारे अपनी बेटी को जन्म दिया जिसके बाद उनके पति ने फोन के 2 चार्जर की मदद से अम्बिलिकल कॉर्ड बांधी। महिला ने खुलासा किया कि वे अस्पताल जा रहे थे तब उन्हें अहसास हुआ कि डिलीवरी अस्पताल पहुंचने से पहले हो जाएगी। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।