inshorts

शख्स ने यूके में ऑर्डर किया आईफोन 13 प्रो मैक्स, मिलीं टॉयलेट पेपर में लिपटी हुईं चॉकलेट

यूके के शख्स डेनियल कैरोल का दावा है कि उन्होंने क्रिसमस पर गिफ्ट देने के लिए एप्पल की वेबसाइट पर आईफोन 13 प्रो मैक्स ऑर्डर किया था लेकिन उन्हें टॉयलेट पेपर में लिपटी हुई 2 चॉकलेट मिलीं। कुरियर डिलीवरी सर्विस देने वाली डीएचएल के मुताबिक, वे मामले को जांच रहे हैं और रिप्लेसमेंट के लिए एप्पल के संपर्क में हैं।