inshorts

शख्स ने यूट्यूब चैनल से कहा- एक महिला का रेप किया था; केरल महिला आयोग ने लिया संज्ञान

एक शख्स द्वारा एक यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में एक महिला का रेप करने का दावा करने का केरल महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने खुद एक केस दर्ज कर पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है और संबंधित यूट्यूब चैनल 'बिहाइंड वुड' के खिलाफ भी केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।