गमले में पानी डाल रही यूपी की महिला से घर में घुसकर शख्स ने लूटी चेन

आगरा (उत्तर प्रदेश) के पॉश इलाके में एक शख्स द्वारा पता पूछने के बहाने एक घर में घुसकर गमलों में पानी डाल रही महिला से चेन लूटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि न्यू आगरा थाने पर मामले में केस दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।