शख्स ने यूपी में प्रेमिका के सिर पर मारी रॉड, ऐक्सीडेंट जैसा दिखाने के लिए उस पर चढ़ाया ट्रक
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में नफीस (26) नामक शख्स शनिवार को शादीशुदा प्रेमिका मनप्रीत (28) को ट्रक में घुमाने ले गया। नफीस ने एकांत जगह पाकर मनप्रीत के सिर पर रॉड मारी व इसे एक ऐक्सीडेंट जैसा दिखाने के लिए उसके शरीर पर ट्रक चढ़ा दिया। नफीस ने पुलिस को बताया कि मनप्रीत उस पर शादी का दबाव डाल रही थी।