inshorts

शख्स ने यूपी में मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, मां ने की उसकी हत्या

पुलिस ने गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के मोदीनगर में बुधवार को 27-वर्षीय शख्स का शव मिलने के मामले में उसकी मां व छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, मृतक ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी।