शख्स ने रांची के बार में राइफल से सीने में गोली मारकर की डीजे की हत्या
रांची (झारखंड) के एक बार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स राइफल से सीने में गोली मारकर बार के डीजे (डांस जॉकी) की हत्या करता दिख रहा है। बकौल पुलिस, ग्राहकों और बाउंसरों में झगड़ा हुआ जिसके बाद ग्राहक बार से चले गए थे और आशंका है कि एक ग्राहक ने लौटकर डीजे को गोली मारी थी।