शख्स ने राजस्थान में महिला के नाम पर अकाउंट बनाया, सैनिकों से सूचनाएं लेकर पाक को भेजीं
राजस्थान में भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने के आरोप में नारायण लाल और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान इंटेलिजेंस के डीजीपी के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी ने लालच में आकर छद्म महिला के नाम पर अकाउंट बनाकर भारतीय सैनिकों के साथ दोस्ती कर उनसे गोपनीय सूचनाएं प्राप्त कीं।