यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर रूस के सैन्य लामबंदी आदेश के बीच सोमवार को रूसी सेना के भर्ती कार्यालय में एक बंदूकधारी शख्स ने गोलीबारी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय रुस्लान ज़िनिन के रूप में हुई जिसने गोलीबारी से पहले चिल्लाकर कहा था कि 'कोई नहीं लड़ेगा'। गोलीबारी में एक रूसी कमांडर घायल हो गया।