शख्स ने शटलर लक्ष्य सेन पर लगाया उम्र में 3 साल का हेरफेर करने का आरोप; एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु पुलिस ने राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के खिलाफ उम्र में हेरफेर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। एक बैडमिंटन अकैडमी चलाने वाले नागराज एम.जी. की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, लक्ष्य का जन्म 2001 में हुआ था लेकिन नागराज का आरोप है कि उनका जन्म 1998 में हुआ था।