शख्स ने 'होमवर्क' न करने पर पाक में 12-वर्षीय बेटे पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई, हुई मौत

'डॉन' की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची में एक व्यक्ति ने 'होमवर्क' नहीं करने पर अपने 12-वर्षीय बेटे पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे लड़के की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़के की मां की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।