विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह लगभग 3 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने के बाद अपने साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार से 'अभी है क्रिकेट बाकी' कह रहे हैं। कोहली ने गुरुवार को एशिया कप-2022 के सुपर-4 चरण मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय पारी के बाद साथी खिलाड़ियों द्वारा स्वागत करने के दौरान यह टिप्पणी की।