शतक बनाने के बाद सरफराज़ खान हुए भावुक, मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप 'थप्पी' कर मनाया जश्न
मुंबई के बल्लेबाज़ सरफराज़ खान रणजी ट्रॉफी फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ गुरुवार को शतक लगाने के बाद रो पड़े। सरफराज़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने इस 8वें शतक का जश्न मनाने के दौरान दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप 'थप्पी' किया। वह रणजी ट्रॉफी 2021-22 में मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।