शतरंज विश्व कप जीतने के बाद भावुक हुईं दिव्या देशमुख, मां के गले लगकर रोने लगीं

भारत की 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय बनने के बाद भावुक हो गईं जिसका वीडियो सामने आया है। भावुक होने के बाद वह अपनी मां नम्रता देशमुख के गले लगकर रोने लगीं। दिव्या ने सोमवार को महिला शतरंज विश्व कप 2025 के फाइनल के टाईब्रेक में कोनेरू हम्पी को हराया।