शतरंज खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर कब कहा जाता है?

ग्रैंडमास्टर किसी शतरंज खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च उपाधि है और यह उपाधि इंटरनैशनल चेस फेडरेशन (एफआईडीई) द्वारा प्रदान की जाती है। किसी खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर बनने के लिए कम-से-कम 2,500 'एलो रेटिंग' हासिल करनी पड़ती है और अन्य ग्रैंडमास्टर्स से जुड़े टूर्नामेंट्स में उसके 3 अनुकूल परिणाम (नॉर्म्स) होने चाहिए। ये नॉर्म्स टूर्नामेंट के कम-से-कम 27 गेम्स में आने चाहिए।