शनिवार होने के बावजूद भी कल क्यों और कब खुलेगा स्टॉक मार्केट?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी और इस दिन भारतीय शेयर बाज़ार खुला रहेगा। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 फरवरी को शेयर बाज़ार सुबह 9:15 बजे ओपन और दोपहर 3:30 बजे बंद होगा। वहीं, इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) भी ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा।