रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनको बधाई दी है। पुतिन ने कहा, "हम नए अमेरिकी प्रशासन के साथ यूक्रेनी संघर्ष पर बातचीत के लिए तैयार हैं और किसी भी समझौते का आधार सभी पक्षों के वैध हितों का सम्मान और स्थाई शांति होना चाहिए।"