inshorts

शपथ लेने के तुरंत बाद ट्रंप ने दक्षिणी अमेरिकी सीमा पर की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

रिपब्लिकन पार्टी के नेता डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के तुरंत बाद देश की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने कहा, "हमारी दक्षिणी सीमा पर मौजूद कार्टेल, आपराधिक गिरोह, आतंकवादी, मानव तस्कर और देश में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोग अमेरिका को नुकसान पहुंचाते हैं।"