अमेरिका के राष्ट्रपति को मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ में महज़ 35-शब्द होते हैं और शपथ के दौरान कहा जाता कि 'मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और अपनी पूरी क्षमता से संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का संरक्षण, सुरक्षा और बचाव करूंगा'।