अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक रैली में कहा कि कल शाम सूरज डूबने तक अमेरिका में बाहरी लोगों के अवैध घुसपैठ को रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "सभी अवैध सीमा अतिक्रमणकारी किसी-न-किसी रूप में अपने घर वापस चले जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हम नागरिकों को सबसे अच्छा...पहला दिन देने जा रहे हैं।"