inshorts

शपूरजी पलौंजी समूह के चेयरमैन पलौंजी मिस्त्री का 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

अरबपति उद्योगपति व शपूरजी पलौंजी समूह के चेयरमैन पलौंजी मिस्त्री का मुंबई स्थित उनके घर पर 93-वर्ष की उम्र में सोमवार रात को निधन हो गया। वह अपने पीछे 2 बेटे व 2 बेटियां छोड़ गए हैं। उद्योग जगत में योगदान के लिए 2016 में उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था।