शबाना और साधना नाम की महिलाओं के बच्चों की दुर्ग के अस्पताल में हुई अदला-बदली, होगा DNA टेस्ट

दुर्ग (छत्तीसगढ़) के ज़िला अस्पताल में शबाना और साधना नाम की महिलाओं के नवजात बेटों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। डिस्चार्ज के 8 दिन बाद बच्चे की कलाई पर बंधे टैग पर 'साधना' लिखा दिखने के बाद शबाना का परिवार अस्पताल पहुंचा लेकिन साधना ने बच्चा बदलने से मना कर दिया। अब बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।