शमी ने 3 विकेट लेकर तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में लिए 60+ विकेट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट लेकर मोहम्मद शमी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में पूर्व पाकिस्तानी पेसर वसीम अकरम से आगे निकल गए हैं। उन्होंने 63 विकेट लेकर अकरम (62) को सातवें स्थान पर ढकेल दिया। शमी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में 60+ विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज़ हैं।