शमी ने गेंदबाज़ी शुरू कर दी है जो अच्छा संकेत है: उनकी वापसी पर अजीत अगरकर
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पेसर मोहम्मद शमी की टीम में वापसी को लेकर कहा है, "शमी ने गेंदबाज़ी शुरू कर दी है जो अच्छा संकेत है।" उन्होंने कहा, "19-सितंबर को (बांग्लादेश के खिलाफ) पहला टेस्ट मैच है...(उनकी वापसी के लिए) लक्ष्य शुरू से यही था।" शमी एड़ी की सर्जरी करवाने के बाद रिकवर कर रहे हैं।