शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में लिया 5 विकेट हॉल, बने सबसे तेज़ 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय

पेसर मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पहले ही मैच में 5 विकेट हॉल ले लिया है। शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेशी टीम को भारत ने 228-रन पर रोक दिया है। वह सबसे तेज़ 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ (104-मैच) भी बन गए हैं।