पाकिस्तान के विकेटकीपर-ओपनर मोहम्मद रिज़वान ने टी20 विश्व कप 2021 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद ऑनलाइन ट्रोल हुए भारतीय पेसर मोहम्मद शमी का बचाव किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "शमी एक स्टार हैं और वास्तव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों में से एक हैं...कृपया अपने स्टार की इज़्ज़त करिए...इस खेल को लोगों को एकसाथ लाना चाहिए।"