गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने आईपीएल में फ्रैंचाइज़ी की पहली गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के.एल. राहुल को गोल्डन डक पर आउट किया। अंपायर ने शुरुआत में राहुल को नॉट-आउट दिया था लेकिन गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रिव्यू लिया जिसके बाद फैसला पलटा गया। दोनों टीमें आईपीएल में डेब्यू कर रही हैं।