शराब की बोतल गर्लफ्रेंड के सिर पर फोड़ी और फिर गले लगाकर रोया बॉयफ्रेंड; लड़की की हुई मौत

रायपुर (छत्तीसगढ़) में बॉयफ्रेंड (28) द्वारा सिर पर शराब की बोतल मारने से घायल हुई 26-वर्षीय युवती की करीब 24 दिन बाद मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, एक बार में दोनों ने नशे में झगड़ा किया। हमले के बाद युवती खून से लथपथ होकर गिरी तो आरोपी उसे गले लगाकर रोया और फिर अस्पताल लेकर गया था।