inshorts

शराब कंपनियों के ये 3 शेयर कराएंगे कमाई? ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने दी खरीदने की सलाह

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने भारत की एल्कोहॉलिक बेवरेज कंपनियों पर कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज फर्म ने यूनाइटेड स्पिरीट्स, रैडिको खेतान और अलाइड ब्लेंडर्स के शेयरों को 'बाय' रेटिंग देते हुए इनके मौजूदा भाव से 10-20% अधिक बढ़ने का अनुमान लगाया है। बकौल जेफरीज़, इस सेक्टर में प्रीमियम ब्रैंड्स की मांग से तेज़ ग्रोथ की संभावना है।