शराब पीने से रोकने पर हरियाणा में रिटायर्ड फौजी ने मां की गोली मारकर की हत्या

हरियाणा के चरखी दादरी में एक रिटायर्ड फौजी ने परिजन द्वारा शराब पीने से टोके जाने से नाराज़ होकर फायरिंग कर दी जिससे उसकी मां की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, फौजी ने 4 राउंड फायरिंग की और इस दौरान उसकी पत्नी व परिवार के दूसरे लोगों ने कमरे में छुपकर अपनी जान बचाई। आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।