inshorts

शराबबंदी वाले बिहार में इस साल हर महीने ज़ब्त हुई 77,000 लीटर शराब, टूटा 2024 का रिकॉर्ड

शराबबंदी वाले बिहार में इस साल अगस्त तक औसतन 77,540 लीटर/माह शराब ज़ब्त की गई जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16% अधिक है। मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, 2024 में औसतन 67,000 लीटर/माह शराब ज़ब्त की गई थी। इस साल अगस्त तक 5.74 लाख लीटर विदेशी, 12,500 लीटर देसी शराब व 33,200 लीटर स्प्रिट ज़ब्त की गई।