शराबबंदी वाले बिहार में एक शख्स ने कथित तौर पर शराब की लत पूरी करने के लिए ₹72 लाख खर्च कर दिए। शख्स एक लोकल रिपोर्टर को बताता है, "मैंने ₹45 लाख की ज़मीन बेच दी...मुझे अफसोस होता है...शराब ना पीता तो करोड़पति होता।" शख्स की मां कहती हैं, "इसने शराब के लिए पत्नी के गहने तक बेच दिए।"