भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के 'मई में संघर्ष के दौरान भारत के 7 जेट मार गिराए' वाले दावे पर पलटवार किया है। भारत ने कहा, "ऐसा देश जो लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है...उसे ऐसे हास्यास्पद कथनों पर कोई शर्मिंदगी नहीं...उसने ओसामा बिन लादेन को एक दशक तक शरण दी थी।"