शर्मनाक: भारत-पाक मैच के एलान के बाद पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी

एशिया कप-2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के एलान पर पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर (यूपी) के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा है, "हम सुनते थे लोग गम जल्दी भूल जाते हैं...लेकिन सिर्फ 3 महीने में...यह बहुत ही शर्मनाक है।" उन्होंने कहा, "एक तरफ हमसे कहा जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है...दूसरी तरफ आप मैच खेल रहे हो।"