ED के मुताबिक, हीरा ग्रुप की फाउंडर नोहेरा शेख ने शरिया कानून के तहत ब्याज को हराम बताकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को निवेश के लिए फंसाया। उसने 36% मुनाफे का लालच देकर करीब ₹6,000 करोड़ जुटाए जिनमें से ₹3,000 करोड़ डूब गए। मामले में 1.72 लाख निवेशक प्रभावित हुए जबकि ED ने ₹400 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है।