शरिया के नाम पर बाल विवाह की अनुमति नहीं, कानून सभी धर्मों के लिए एक समान: इलाहाबाद HC
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अनुसार, बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत निर्धारित विवाह की न्यूनतम आयु धर्म की परवाह किए बिना सभी पर लागू होती है। एक 16-वर्षीय मुस्लिम लड़की का निकाह रुकवाने पहुंची टीम पर हमले के मामले में एफआईआर रद्द करने की मांग कर याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि शरिया में यौवन प्राप्त लड़की निकाह कर सकती है।