शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार और चुकंदर की जगह और क्या खाना है सही?

न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, अनार और चुकंदर खाने से शरीर में आयरन की मात्रा नहीं बढ़ेगी क्योंकि इनमें 1mg से भी कम आयरन होता है। इसके लिए हरी सब्ज़ियां खाएं, खासकर मेथी-मोरिंगा। बकौल न्यूट्रीशनिस्ट, 100-ग्राम मेथी में 5.6mg और 100 ग्राम मोरिंगा में 4.0mg आयरन होता है। हार्मोनल हेल्थ और ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए अनार और चुकंदर खाएं।