शरीर साथ नहीं दे पा रहा है: परीक्षा गड़बड़ी को लेकर झारखंड में भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता महतो
रांची (झारखंड) में JPSC, JSSC, CGL में कथित अनियमितताओं के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि उनके शरीर के अंग साथ नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे बोलने में काफी दिक्कत हो रही... डॉक्टर ने बताया कि मेरा ब्लड शुगर और बीपी कम है...शरीर में पानी की कमी हो गई है।"