शरद पूर्णिमा की रात लोगों के दीदार के लिए 4 घंटे खुला रहेगा ताजमहल, पहले बुक करना होगा टिकट
इस माह शरद पूर्णिमा की रात लोगों के दीदार के लिए ताजमहल खुला रहेगा और इस दौरान रात 8 बजे से रात 12 बजे तक 30-30 मिनट के स्लॉट में 50-50 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसे लेकर ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। भारतीय पर्यटकों को ₹510 और विदेशी पर्यटकों को ₹750 में टिकटें मिलेंगी।