शराब की दुकान की दीवार में छेद कर घुसे चोर, शराब पीकर हुए बेसुध; तमिलनाडु पुलिस ने पकड़ा

तिरुवल्लूर (तमिलनाडु) में दो लोग एक शराब की दुकान की दीवार में कथित तौर पर छेद कर शराब चुराने गए और अंदर ही शराब पीने लगे जिसके बाद दोनों बेसुध हो गए। वहां गश्त कर रही पुलिस ने पकड़कर चोरों को उसी छेद से बाहर निकाला और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।