शराब के ठेकों के बाहर कोई गरीबी नहीं, सब्सिडी या आरक्षण भी नहीं मांगते लोग: केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि शराब के ठेकों के बाहर ‘गरीबी नहीं है’ और वहां लाइन में खड़े लोग 'समानतावादी' हैं साथ ही वहां कोई सब्सिडी या आरक्षण की मांग नहीं करता है। हाईकोर्ट ने भीड़ को लेकर कहा, “दूसरी चीज़ों की दुकानों की तरह जबतक (शराब के लिए)…उचित दुकानें नहीं होंगी तब तक स्थिति बेहतर नहीं होगी।”