शराब के नशे में 3 बेटियों की हत्या करने वाले शख्स को यूपी में सुनाई गई फांसी की सज़ा
ललितपुर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने हथौड़े से वार करने के बाद 3 बेटियों को ज़िंदा जलाने वाले छिदामी उर्फ छिद्दू नामक 35-वर्षीय शख्स को मौत की सज़ा सुनाई है। ज़िले के सहायक शासकीय अधिवक्ता राकेश तिवारी ने शनिवार को बताया कि शख्स ने शराब के नशे में 13 नवंबर 2018 को इस घटना को अंजाम दिया था।