पुलिस के अनुसार, नागपुर (महाराष्ट्र) में शराब के नशे में चार लोगों ने एक रिसेप्शन कार्यक्रम में म्यूज़िक रोके जाने पर गुस्से में दूल्हे के दोस्त और दुल्हन के भाई को कथित तौर पर चाकू से गोदकर घायल कर दिया। बकौल पुलिस, चारों आरोपियों द्वारा हंगामा करने पर म्यूज़िक रोका गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।