सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक निलंबित दारोगा शराब के नशे में महिलाओं से मारपीट करते नज़र आ रहा है। वीडियो में एक महिला कह रही है, "ये दारोगा आए दिन सबको परेशान करते रहते हैं।" इस मसले पर पुलिस ने कहा, "दारोगा के.पी. सिंह पर कार्रवाई की जाएगी।"